दिल को स्वस्थ रखने में खाने का बहुत बड़ा रोल होता है। यह बात वैज्ञानिकों के द्वारा प्रमाणित है कि जिन चीजों का आप सेवन करते हैं, वह आपके कोलेस्ट्रॉल, वजन और ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है। अनियमित खानपान हृदय रोग के मुख्य कारणों में से एक है। इस बात को सभी मानते हैं कि हेल्दी खाना स्वस्थ शरीर का आधार है और अनहेल्दी खाना बीमारी का घर।
कई बार लोगों को लगता है कि दिल की धड़कन तेज होना, सीने में जकड़न या सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना एक आम समस्या है। हालांकि यह सच है लेकिन इनका संबंध सीधा आपके दिल के स्वास्थ्य से होता है।
दिल, हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमें जीवित रखने में मदद करता है। वर्तमान में हृदय रोग एक आम समस्या बन गई है। पहले के समय में सिर्फ बुजुर्गों को ही हृदय संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता था, लेकिन वर्तमान में हृदय रोग किसी भी उम्र के व्यक्ति को परेशान कर रहा है। ऐसे भी मामले आए हैं, जहां पर यह देखा गया है कि एक स्वस्थ व्यक्ति खेल के दौरान ही हार्ट अटैक का शिकार हो गया और वह उसके बाद सर्वाइव ही नहीं कर पाया।